



मधुबन थाना क्षेत्र सिनीडीह पंचायत अंतर्गत सीके भूली उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनीडीह पंचायत में “मेरी मिट्टी मेरे देश” के तहत मुखिया सुमन देवी के नेतृत्व में मनाया गया।
मुखिया सुमन देवी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गान गाया और वीर शहीदों को याद किया। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रुप में चंदन कुमार उपस्थित हुएं शिलापट्ट का अनावरण पुष्प माला के साथ किया। सिनीडीह पंचायत के गणमान्य लोगों को पंचप्राण शपथ दिलाई की भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, देश के समृद्धि विरासत पर गौरव करेंगे एवं उनके उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे, देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत करेंगे, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करेंगे और देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र के लिए रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे और देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और वीरों का वनंदन किया गया साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें सिनीडीह पंचायत के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया सुमन देवी, पंचायत समिति सदस्य फुल कुमारी देवी, रोजगार सेवक चांदनी कुमारी, बिट्टू चौहान, वार्ड सदस्य आनंद बाउरी, मिलन रवानी, चंचला देवी, प्रमिला देवी, मीना देवी, अनीता देवी, हेमंती देवी, आरती देवी, जया देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, पिंकी देवी, बबीता सिंह, ममता, रूबी, सुमन, मिताली विश्वास मिना, तारकेश्वर यादव, मंटू भारती, शंभू कुमार, भगवान दास, केशव गोप, शिवनाथ तिवारी, लालमोहन नायक, चंचल कुमारी, यशोदा देवी, रिंकी देवी आदि लोग उपस्थित थे।
