मुख्तार खान ने भागवत गीता भेंट कर उपायुक्त को दी बधाई

धनबाद : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार खान ने धनबाद के नए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन को भागवत गीता एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही धनबाद में पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर धनबाद की कई जन समस्याओं से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या एवं जांच घरों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की साथ ही बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर भी विशेष चर्चा हुई।

मुख्तार खान ने आशा व्यक्त किया है की नव नियुक्त उपायुक्त के कार्यकाल मे धनबाद शहर विकास व उन्नति की शिखर को पहुंचेगा।

The Mirchi News
Author: The Mirchi News

यह भी पढ़ें