वरिष्ठ पत्रकार स्व राम जी यादव को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्व० राम जी यादव की 9वीं पुण्यतिथि फूल माला चढ़ाकर मनाया गया। आपको बता दें कि स्वर्गीय राम जी यादव के 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके पुत्र रोहित आर्यन, भाई सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, वरुण वैद्य, गोपाल जी चौबे, अजय सरोज, आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सरण, राजेश कुमार, विनोद कुमार सहित आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य बुजुर्ग लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वही आपको बता दें कि रामजी यादव लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं रामजी यादव का सपना था धनबाद जिला में एक वृद्ध आश्रम का स्थापना किया जाए रामजी यादव की देखरेख में लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम का स्थापना किया गया था।

 

 

वही लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना 2006 में तीन दोस्तों ने मिलकर किया था। स्व रामजी यादव, स्वर्गीय मनोरंजन सिंह एवं नौशाद गद्दी ने मिलकर लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम की स्थापना की थी मगर आज स्वर्गीय राम जी यादव और मनोरंजन सिंह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके सपनों को साकार करने में उनके दोस्त एवं लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सुधीर वर्णवाल, डॉ देवेंद्र सरण सहित आश्रम के सभी सदस्य गण लगे हुए हैं इन लोगों का मानना है कि स्व रामजी यादव एवं स्व मनोरंजन सिंह जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हमारी यह होगी कि आश्रम इसी तरह चलता रहे और आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्गो की सेवा हमेशा हम सभी मिल कर करते रहे वही स्वरामजी यादव आज का सच न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

वही पुण्यतिथि के मौके पर आश्रम के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल ने स्व रामजी यादव के 9 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

वही आश्रम के सचिव डॉ देवेंद्र सरन ने भी राम जी के बताए गए मार्गदर्शन पर चलने की आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध लोगों को प्रेरणा दी।

वही स्वर्गीय राम जी यादव के भाई सुरेंद्र यादव ने स्व राम जी यादव के बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी एवं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

 

The Mirchi News
Author: The Mirchi News

यह भी पढ़ें